प्रियंका गांधी ने रेस्टोरेंट में बनाया डोसा, VIDEO हुआ वायरल..

कर्नाटक चुनाव को लेकर इन दिनों कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियों के नेता जमकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। बता दें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मैसूरु के एक रेस्टोरेंट में जाकर डोसा बनाया और खाया साथ ही उन्होंने यहां बच्चों से बातचीत भी की। इसका वीडियो खुद कांग्रेस ने जारी किया है।

आपको बताए कांग्रेस ने ट्वीट किया, प्रियंका गांधी वाड्रा को मैसूर के सबसे प्रसिद्ध प्रतीकों में से एक का दौरा करने का अवसर मिला: ‘मयलारी रेस्तरां’, जो अपने यूनिक डोसा के लिए प्रसिद्ध है। कांग्रेस ने कहा, प्रियंका गांधी वाड्रा ने खुद डोसा बनाने में भी हाथ आजमाया। उन्हें रेस्तरां का डोसा काफी पसंद आया।