Price Hike: देश की आम जनता को मंहगाई का एक और बड़ा झटका, अब घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के लिए देने होंगे इतने रुपये

देश की आम जनता को मंहगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। गैस कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

अब राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत अब 1003 रुपये से बढ़कर 1053 रुपये हो गई है। 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की नई कीमतें 6 जुलाई से लागू हो गई हैं। देश की राजधानी दिल्ली में अगर इस साल रसोई गैस की कीमतों में हुए बदलाव की बात करें तो आंकड़े जानकर आपको हैरानी होगी।

14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में इस साल 150 रुपये की बढ़ोतरी की जा चुकी है। 14.2 किलो वाले LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में आज यानी 6 जुलाई, 2022 को हुई इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में इसके दाम 1053, कोलकाता में 1079, मुंबई में 1052.50 और चेन्नई में 1068.50 रुपये हो गई हैं।