President Punjab Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अमृतसर दौरा आज, Sri Harmandir Sahib में टेकेंगी माथा…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अमृतसर दौरे पर आ रही हैं। बता दें अमृतसर में अपने 4 घंटे के दौरे के दौरान राष्ट्रपति गोल्डन टेंपल, जलियांवाला बाग, दुर्ग्याणा मंदिर और श्री रामतीर्थ के दर्शन करेंगी। जिसके चलते 1 से 4 बजे तक पूरे शहर की ट्रैफिक पर असर रहने वाला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचेगी जहां मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद उनका स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर पहुंच रहे है।

आपको बताए राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए कड़े इतंजाम किए गए है, शहर को 5 सेक्टरों में बांटा गया है। वहीं 11 से 1 बजे तक अमृतसर एयरपोर्ट रोड को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा।