गीता महोत्सव में पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,इन 3 योजनाओं की शुरुआत की…

देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने पहले हरियाणा के दौरे पर कुरुक्षेत्र पहुंची। वहां राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उनका स्वागत किया। द्रौपदी मुर्मू ने वहां गीता महोत्सव का 2022 का उद्घाटन किया है।

इसके बाद उन्होंने यहां हरियाणा सरकार की 3 योजनाओं की शुरूआत की। इसके बाद वह NIT के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने के लिए निकल गई हैं। यहां बच्चों को डिग्रियां प्रदान करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना का शुभांरभ भी किया और इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के लोगों का हेल्थ चेकअप होगा। योजना का प्रथम चरण में अंत्योदय परिवार के लोगों को भी शामिल किया गया है।

इसके साथ ही राष्ट्रपति ने सिरसा जिले में 21 एकड़ भूमि पर बनने वाले चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल की भी आधारशिला रखी है। मेडिकल कॉलेज करीब 950 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होगा।