राष्ट्रपति मुर्मू का हरियाणा सरकार को तोहफा, 29 नवंबर को हरियाणा रोडवेज को ई-टिकटिंग प्रणाली की मिलेगी सौगात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 नवंबर को कुरुक्षेत्र में हरियाणा रोडवेज की ‘ई-टिकट’ प्रणाली की शुरुआत करेंगी। बयान में कहा गया कि नई ‘ई-टिकट’ प्रणाली से न केवल यात्रियों को लाभ होगा, बल्कि राज्य द्वारा संचालित परिवहन से जुड़े राजस्व में ‘‘गड़बड़ी’’ भी बंद हो जाएगी। सूत्रों से मिले एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई।
आपको बताए नई व्यवस्था के तहत 10 लाख ‘नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड’ मुफ्त या रियायती दरों पर जारी किए जाएंगे। प्रारंभिक चरण में, परियोजना को छह डिपो – चंडीगढ़, करनाल, फरीदाबाद, सोनीपत, भिवानी और सिरसा- में लागू किया जाएगा। बयान के मुताबिक, जनवरी 2023 के अंत तक शेष 18 डिपो को भी इस प्रणाली के दायरे में लाया जाएगा।