President Farewell Dinner : रामनाथ कोविंद के लिए PM मोदी ने किया विदाई भोज का आयोजन, देखें शानदार तस्वीरें

kovind_pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए विदाई भोज का आयोजन किया। रात्रिभोज में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल हुईं।

इस खास मौके पर केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्यों, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ शामिल हुईं।

वहीं, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी भी मौजूद थे।

इस विदाई भोज का आयोजन दिल्ली के होटल अशोका में किया गया। इस कार्यक्रम की खास बात ये रही कि इसमें देश भर से कई आदिवासी नेता भी पहुंचे।

इसके साथ-साथ विदाई भोज में कई पद्म पुरस्कार विजेताओं ने भी शिरकत की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने सबसे मुलाकात की।

बता दें कि भारत के शीर्ष संवैधानिक पद पर एक सफल कार्यकाल पूरा करने के बाद निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 24 जुलाई को पद छोड़ देंगे। वहीं, नए राष्ट्रपति के तौर पर द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी।