President Election: द्रौपदी मुर्मू की ऐतिहासिक जीत में मिले 64 प्रतिशत वोट तो यशवंत सिन्हा को मिले 36 फीसदी वोट

राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू ने भारी अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। एनडीए की उम्मीदवार मुर्मू को 64 फीसदी वोट मिले हैं, जबकि विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 36 फीसदी ही वोट मिले।

लगभग 10 घंटे तक चली मतगणना के बाद द्रौपदी मुर्मू को विजेता घोषित किया गया। उन्हें कुल 6,76,803 वोट मिले। जबकि सिन्हा 3,80,177 वोट ही हासिल कर सके।

राष्ट्रपति चुनाव में कुल 4754 वोट पड़े। मतगणना में 53 वोट अमान्य पाए गए, जबकि 4701 वोट मान्य। द्रौपदी मुर्मू को कुल 2824 वोट मिले जिसकी वैल्यू 676803 थी।जबकि सिन्हा को 1877 वोट मिले, जिसकी वैल्यू 380177 थी।

मुर्मू की जीत की घोषणा के बाद ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विधायक, मंत्री और झारखंड के राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल बहुत उत्कृष्ट रहा। उन्होंने कहा, ‘मुझे पूरा भरोसा है कि वह एक उत्कृष्ट राष्ट्रपति होंगी जो आगे बढ़कर नेतृत्व करेंगी और भारत की विकास यात्रा को मजबूत करेंगी।’