राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला का करेंगी उद्घाटन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो फरवरी को हरियाणा के सूरजकुंड में आयोजित होने वाले वार्षिक हस्तशिल्प मेला का उद्घाटन करेंगी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

राष्ट्रपति ने उद्घाटन करने की दी सहमति- CM

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल बुधवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति मुर्मू से मिले और मेले का उद्घाटन करने का न्योता व्यक्तिगत रूप से उन्हें दिया, जिसे महामहिम ने स्वीकार कर लिया।

आपको बता दें कि, सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला दो फरवरी को शुरू होगा और 18 फरवरी तक चलेगा। राष्ट्रपति से मुलाकात करने के बाद सीएम ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने मेले का उद्घाटन करने की सहमति दे दी है।