4 दिसंबर को होने वाले Delhi MCD Chunav की तैयारी पूरी, बनाए गए 13638 मतदान केंद्र और साथ ही 68 पिंक पोलिंग बूथ की भी व्यवस्था

दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों पर होने वाले चुनाव के लिए राज्य चुनाव आयोग ने तैयारी पूरी हो गई है। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने दिल्ली में एमसीडी चुनावों कराने के लिए 13,638 मतदान केंद्र बनाए हैं। इसके साथ ही महिलाओं के लिए 68 पिंक पोलिंग स्टेशन भी बनाए गए हैं। वहीं 68 मॉडल मतदान केंद्र की भी व्यवस्था की गई है।

आपको बताए दिल्ली एमसीडी चुनाव का मतदान रविवार को होगा और वोटों की गिनती 7 दिसंबर को होगी। वहीं एमसीडी चुनाव के लिये प्रचार अभियान आज शुक्रवार से थम गया है। वहीं चुनाव के लिए फोर्स की तैनाती के भी इंतजाम किये गए हैं। आयोग ने कहा कि सुरक्षित और सुखद मतदान के लिए खास व्यवस्था की गई है। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हो इसका भी खास ध्यान रखा जाएगा।

बीते दिन शुक्रवार को बीजेपी की तरफ से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अनुराग सिंह ठाकुर और मीनाक्षी लेखी ने ताबड़तोड़ जनसभाएं और रोड शो किए। इसके साथ ही आप मुखिया और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी व्यापारियों के साथ चर्चा की।