कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह, हिमाचल प्रदेश में सरकार बनने का दिया आश्वासन

pratibha

हिमाचल प्रदेश में हाल ही में विधानसभा के लिए चुनाव हुए है, लेकिन सियासी गलियारों में इसकी चर्चा अभी भी बरकरार है। हिमाचल में जहां बीजेपी सत्ता में कायम रहने का दावा कर रही है तो वहीं कांग्रेस वापसी का दावा कर रही है।

इस बीच बुधवार को इसी सिलसिले में हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान उन्होंने खड़गे को हिमाचल विधानसभा चुनाव के बारे विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष को विधानसभा जीत आश्वासन भी दिया।