Positive News: दिल्ली मेट्रो की रौनक एक बार फिर लौटी, 50 लाख से अधिक यात्री करने लगे एक बार फिर सफर….

राजधानी दिल्ली की शान Delhi Metro में कोरोना वायरस के बाद एक बार फिर 50 लाख से ज्यादा यात्रियों ने सफर करना शुरु कर दिया है।

कोरोना वायरस के दौरान दिल्ली मेट्रो में यात्रिओं की संख्या में भारी संख्या में गिरावट दर्ज की गई थी और कोरोना मामलो की कमी के शुरुआती चरणों में भी यात्रियों की संख्या कम ही रही।

हालांकि अब धीरे-धीरे एक बार फिर दिल्ली मेट्रो की रौनक वापिस लौट रही है, दिल्ली में यात्रियों की संख्या में भी इजाफा हो गया है।

वहीं अब दिल्ली मेट्रो को भी लोगों की पहली पसंद बने रहने के लिए कई चीज़ों का ध्यान रखना चाहिए कि यात्रियों को सफर के दौरान किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े, और यात्रियों की बढ़ती संख्या के बाद अब दिल्ली मेट्रो को अपना संचालन और अधिक करना चाहिए, जिससे प्लेटफार्म और ट्रेन में ज्यादा भीड़ ना हो पाए।