पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी को Punjab Vigilance Bureau ने भेजा समन, आय से अधिक संपत्ति का है मामला

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में पंजाब विजिलेंस ने एक समन जारी किया है। विजिलेंस द्वारा जारी समन के जरिए पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को कल यानि 12 अप्रैल को मोहाली में स्थित विजिलेंस मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया है। आपको बता दें कि इससे पहले पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया था। लुक आउट नोटिस के जरिए उन्हें देश से बाहर जाने के लिए मना किया गया था।

गौरतलब हो कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार के दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री के पद से हटाने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया गया था। चरणजीत सिंह चन्नी लगभग 3 महीनों तक पंजाब के मुख्यमंत्री बने रहे थे। बता दें कि उनके ऊपर (चरणजीत सिंह चन्नी ) सरकारी पैसों का निजी उपयोग पर खर्च करने का भी आरोप लग चुका है।