हरियाणा में अलग अलग जगहों पर पुलिस की छापेमारी, अवैध गतिविधियों में शामिल 1116 बदमाशों को किया गिरफ्तार

हरियाणा में आज पुलिस प्रशासन ने पूरे राज्य में अलग अलग छापेमारी कर अवैध गतिविधियों में शामिल कई बदमाशों को गिरफ्तार किया है। हरियाणा पुलिस के महानिदेशक प्रशांत कुमार अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे राज्य में अलग अलग छापेमारी के दौरान पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थ, अवैध हथियार और इनके तस्करों को कब्जे में लिया है।

उन्होंने बताया कि ऐसे 1116 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है जो अवैध गतिविधियों में शामिल है और इस सन्दर्भ में 573 FIR दर्ज भी किए गए हैं। गौरतलब हो कि राज्य से आपराधिक तत्वों का सफाया करने के बाबत यह पुलिस द्वारा की गई चौथी बड़ी कार्यवाई है।