गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर युवक ने किया रिश्तेदार का कत्ल, पुलिस ने अमृतसर से दबोचा

पंजाब के अमृतसर से दिल्ली पुलिस ने हत्या के मामले को सुलझाया है। मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर दिल्ली के शालीमार बाग में अपनी ही एक रिश्तेदार का कत्ल किया। कत्ल लूट के मकसद से किया गया और दोनों आरोपी अमृतसर आकर छिप गए। आरोपियों से पुलिस ने 14.40 लाख रुपए और सोने के गहने जब्त किए हैं। पकडे गए आरोपियों की पहचान मधुर कुंद्रा और अमरजोत कौर के रूप में हुई है।
मामला पुलिस के संज्ञान में 13 दिसंबर को आया जब चेतन नाम के युवक ने दिल्ली पुलिस को फोन करके उनकी मां रजनी के दरवाजा न खोलने के बारे में जानकारी दी। पुलिस की एक टीम शालीमार स्थित घर में पहुंची। जहां रजनी का शव पुलिस को मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का शक मधुर पर गया। मधुर अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर विदेश बसना चाहता था। मृतक अमीर थी, इसीलिए दोनों ने उसके कत्ल की प्लानिंग की। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो दोनों ही अपने घरों से फरार थे। पुलिस ने टेक्निकल सपोर्ट लेकर छानबीन को शुरू कर दी। आरोपी अमृतसर के एक होटल में छिपे हुए थे। पुलिस ने आरोपियों से लूटे गए 14.40 करोड़ रुपए कैश और 1 करोड़ रुपए से अधिक कीमत के सोने के गहने बरामद कर लिए है।