Rakhi Sawant के पति आदिल को पुलिस ने पूछताछ के लिए किया अरेस्ट, पढ़िए क्या है पूरा मामला

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल राखी सावंत को हाल ही में उनकी मां के देहांत ने अंदर से तोड़ कर रख दिया है। वहीं अब उनके पति आदिल दुर्रानी और उनके बीच दूरियां भी काफी बढ़ चुकी हैं। राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी की शादी अब टूटती नजर आ रही है। बताए राखी ने खुद अपने पति आदिल खान पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने का आरोप लगाया है और इतना ही नहीं बीती रात उन्होंने कहा था कि अब उनका और आदिल का रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो गया है।

बीती रात राखी सावंत ने अब अपने पति आदिल दुर्रानी के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और अपने पति पर धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया। अब पुलिस ने आदिल दुर्रानी के खिलाफ IPC की धारा 406 और 420 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।