PNB से धोखाधड़ी के आरोप में फरार मेहुल चोकसी की बढ़ सकती है मुश्किलें, CBI ने दर्ज किये दो नए केस

पंजाब नेशनल बैंक से धोखाधड़ी के आरोप में भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की मुश्किलें और भी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। CBI ने शुक्रवार को मेहुल चोकसी के खिलाफ दो नए केस दर्ज किए हैं।
मेहुल चोकसी और उसके भांजे नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक के 13 हजार 6 सौ करोड़ हड़पने का आरोप है। दोनों साल 2018 की जनवरी में भारत छोड़कर भाग गए थे। सीबीआई ने इस मामले में 30 जनवरी को एफआईआर दर्ज की थी। हालांकि तब तक धोखाधड़ी के दोनों आरोपी देश छोड़कर भाग चुके थे। अभी तक इन दोनों आरोपियों को भारत लाने की कोशिश की जा रही है। चोकसी का भांजा नीरव मोदी मौजूदा समय ब्रिटेन में है और ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने नीरव के प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है लेकिन नीरव मोदी ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट की शरण ली है।