PM Modi’s mother Heeraben Modi hospitalised | PM मोदी की मां को लेकर राहुल गांधी ने ट्वीट शेयर कर कहा कुछ ऐसा….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें देर रात अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हॉस्पिटल के डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी को 27 द‍िसंबर की रात अहमदाबाद के UN Mehta Hospital में भर्ती कराया गया। UN Mehta Hospital की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उनकी सेहत में पहले से सुधार है।

वहीं आपको बताए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी की मां के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। राहुल गांधी ने कहा कि एक मां और बेटे के बीच का प्यार अनन्त और अनमोल होता है।उन्होंने ट्वीट किया मोदी जी, इस कठिन समय में मेरा प्यार और समर्थन आपके साथ है। मैं आशा करता हूं आपकी माताजी जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं। वहीं सूत्रों की माने अगर तो PM मोदी अहमदाबाद पहुंच सकते हैं।