Pm Modi Una Rally : ऊना में रूटों पर 13 October को नहीं चलेंगी HRTC की बसें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के चलते हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के स्थानीय रूटों पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें नहीं चलेंगी। इससे यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ऊना में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए निगम की करीब 400 बसें जिले व जिले से बाहर लोगों को लाने के लिए जाएंगी। इसके लिए निगम के अन्य डिपो से भी बसें मंगवाई गई हैं। गुरुवार को सरकारी कार्यालय खुले होने के कारण कर्मचारियों को कार्यालय पहुंचने में खासी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। दूसरी तरफ करवाचौथ के व्रत के चलते बाजार व जिला मुख्यालय में महिलाएं बाजारों व मुख्यालय में पहुंचती हैं। ऐसे में स्थानीय रूटों पर एचआरटीसी बस सेवा न चलने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

इस दौरान लोगों को आने जाने के लिए निजी बसों व टैक्सी आदि पर ही निर्भर रहना पड़ेगा।  निगम के ऊना डिपो के जिले में स्थानीय स्तर पर 110 रूट हैं। इन 110 रूटों पर बुधवार को निगम की कोई बस नहीं चल पाएगी। इसके अलावा अधिक से अधिक लोगों को ऊना पहुंचाने के लिए निगम की बसें बाहरी जिले से भी लोगों को रैली में लाने के लिए तैनात की गई हैं। इस संबंध में हिमाचल पथ परिवहन निगम ऊना के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश धीमान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए जिले के विभिन्न स्थानों व दूसरे जिलों से बसों को भेजा जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए करीब निगम की 400 बसों चलाया जाएगा। इसके लिए विभिन्न रूटों को तय कर चालक व परिचालकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस दौरान लंबे रूटों पर बसें चलती रहेंगी।