PM मोदी ने गोवा में हर घर जल उत्सव को किया संबोधित, कहा-“21वीं सदी में बड़ी चुनौती वाटर सिक्योरिटी होगी”

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा में हो रहे हर घर जल उत्सव को संबोधित किया। वहीं संबोधन की शुरुआत पीएम मोदी ने देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए की। इसके बाद पीएम मोदी ने कहा- अमृत काल में भारत जिन विशाल लक्ष्यों पर काम कर रहा है, उससे जुड़े तीन अहम पड़ाव आज हमने पार कर दिए हैं।

पीएम मोदी ने संबोधन करते हुए कहा कि 21वीं सदी की बड़ी चुनौती वाटर सिक्योरिटी होगी, दुनिया की बड़ी-बड़ी संस्थाएं कह रही है कि 21वीं सदी की सबसे बड़ी चुनौती वाटर सिक्योरिटी होगी। इसीलिए हमारी सरकार बीते 8 साल से इसी भावना के साथ काम कर रही है। पानी का अभाव विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में भी अवरोध बन सकता है।

प्रतीकात्मक चित्र
प्रतीकात्मक चित्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा सरकार बनाने के लिए उतनी मेहनत नहीं करनी पड़ती, लेकिन देश बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। हम सभी ने देश बनाने का रास्ता चुना है, इसीलिए देश की वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों का लगातार समाधान कर रहे हैं।