दीपावली पर धन के देवता को करना चाहते हैं प्रसन्न, तो घर में लगाएं ये खास पौधा

दीपावली पर धन के देवता को करना चाहते हैं प्रसन्न, तो घर में लगाएं ये खास पौधा

सनातन धर्म में कुबेर को धन का देवता माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि भगवान कुबेर की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही धन में भी वृद्धि होती है। इसलिए लोग घर में कुबेर श्री यंत्र की स्थापना कर धन के देवता की पूजा करते हैं।

दिवाली की रात भगवान कुबेर की विशेष रूप से पूजा की जाती है। जिस घर में पारिवारिक क्लेश न हो तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान हो, वह घर कहलाता है।

उन घरों में धन की देवी लक्ष्मी और कुबेर का वास होता है। अगर आप भी कुबेर भगवान को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इस दीपावली पर आप अपने घर में क्रसुला का पौधा लगाएं।

क्या है क्रसुला?

क्रसुला के पौधे को वास्तुकला में चमत्कारी पौधा बताया गया है। धन के देवता कुबेर को क्रसुला का पौधा अत्यंत प्रिय है। क्रसुला का पौधा घर में लगाने से धन के देवता प्रसन्न होते हैं।

अगर आप दीपावली पर घर में यह पौधा लगाते हैं, तो यह आपके लिए बहुत लाभकारी है। इनकी कृपा से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। साथ ही आय में भी वृद्धि होती है।

किस दिशा में लगाएं यह पौधा?

वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार क्रसुला का पौधा उत्तर दिशा में लगाना शुभ होता है। इसके अलावा इसे बालकनी या छत पर लगाना भी फायदेमंद होता है। अगर बाहर जगह नहीं है तो बालकनी या छत पर क्रसुला का पौधा जरूर लगाएं।

एक बात का ध्यान रखें क्रसुला के पौधे ऐसी जगह लगाएं जहां अंधेरा न हो अगर आप बिजनेस में तरक्की चाहते हैं तो कैश काउंटर पर भी क्रसुला का पौधा लगा सकते हैं। ऐसा करके कुबेर जी बहुत प्रसन्न होते हैं।

उनकी कृपा से व्यापार में उन्नति होती है। क्रसुला के पौधे की सेवा करने से भगवान कुबेर प्रसन्न होते हैं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण होता है।