हाई ब्लड प्रेशर से हैं परेशान? तो भूलकर भी ना करें इन चीजों का सेवन

हाई ब्लड प्रेशर से हैं परेशान? तो भूलकर भी ना करें इन चीजों का सेवन

हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन वर्तमान में एक बहुत बड़ी समस्या है। वर्तमान में हमारे दैनिक जीवन में इतने रसायनिक पदार्थ शामिल हो चुके हैं, जिससे हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में काफी समस्याएं देखने को मिलती हैं।

हाई ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन से बचने के लिए हमें काफी चीजों का ध्यान रखना होता है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीज को सोडियम या नमक का सेवन कम करना जरूरी होता है। इन चीजों के अधिक सेवन से हमें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

हाई ब्लड प्रेशर से हमारे शरीर की रक्त धमनियों का दबाव बहुत बढ़ जाता है। रक्तचाप दिन में अनेक बार घटता और बढ़ता है और लंबे समय तक अधिक बना रहता है जो सेहत के लिए हानिकारक होता है। इन चीजों से दूरी बनाकर आप हाई ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

ब्रेड और पक्की हुई चीजें

ऐसी वस्तुएं जो अधिक मैदे और नमक का इस्तेमाल करके बनाई गई हो उनके प्रयोग कम करना चाहिए। ब्रेड का इस्तेमाल ना के बराबर करना चाहिए या फिर उपयोग करते समय उनमें सोडियम की मात्रा की जांच कर लेनी चाहिए।

हरी पत्तेदार सब्जियां

बहुत सी ऐसी सब्जियां हैं जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं, लेकिन कुछ सब्जियों में सोडियम की मात्रा अधिक पाई जाती है।

पालक गाजर चुकंदर जो हमारे ब्लड प्रेशर को प्रभावित करती हैं। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर हमें इस तरह की सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए।

पैक्ड फूड

बाजार में बिकने वाली चिप्स नमकीन बिस्कुट जैसी बंद चीजों में नमक की मात्रा काफी अधिक होती है। जो हमारे ब्लड प्रेशर को अधिक बनाने में भूमिका निभाता है। इसलिए हमें ताजे फलों ताजी नींबू का सेवन करना चाहिए एवं ताजी सब्जियों का ही उपयोग करना चाहिए।

डिब्बाबंद सूप

वर्तमान में बाजार में अनेक प्रकार के सूप फ्लेवर बढ़ाने के लिए अनेक प्रकार की चीजें आदि अधिक मात्रा में उपलब्ध है। हमें ऐसी चीजों का उपयोग नहीं करना चाहिए।

इन चीजों में अधिक मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन पाया जाता है और सोडियम और फेट भी अधिक मात्रा में मिलता है। इसलिए हमें इन सभी चीजों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।