Air India की फ्लाइट में यात्री ने मचाया उत्पात, दिल्ली से लंदन जा रही थी फ्लाइट

दिल्ली से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में एक यात्री द्वारा दो केबिन क्रू मेंबर्स के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। बताए दिल्ली पुलिस ने 25 वर्षीय व्यक्ति को एयर इंडिया की फ्लाइट में बदसलूकी करने के लिए हिरासत में लिया। यात्री पंजाब के कपूरथला का रहने वाला है।

बता दें कि यात्री ने फ्लाइट के अंदर जमकर हंगामा किया था। यात्री ने इस कदर केबिन क्रू से बदसलूकी की थी कि फ्लाइट को बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा। लंदन जा रही फ्लाइट को वापस लौटाकर दिल्ली में लैंडिंग कराई गई थी।