Parliament Budget Session: बजट सत्र की शुरूआत 31 जनवरी से होगी, फरवरी 1 को बजट पेश करेंगी वित्तमंत्री

संसद का बजट सत्र-2023 31 जनवरी से शुरू होगा जो 6 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान 66 दिनों में 27 बैठकें होंगी। सत्र की शुरुआत लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र से होगी। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। बताए संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी।

प्रहलाद जोशी ने बताया कि संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा और सामान्य अवकाश के साथ 66 दिनों में 27 बैठकों के साथ 6 अप्रैल तक चलेगा। अमृत काल के बीच राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव, केंद्रीय बजट और अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए उत्सुक हूं। साथ ही उन्होंने बताया कि 14 फरवरी से 12 मार्च तक अवकाश रहेगा।