Parakram Diwas: PM मोदी आज करेंगे एलान, अंडमान-निकोबार के 21 द्वीप जाने जाएंगे परमवीर चक्र विजेताओं के नाम से

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पराक्रम दिवस के अवसर पर परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के नाम पर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 द्वीपों का नाम रखेंगे। बताए आपको 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये समारोह में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी।

बता दें कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप पर बनने वाले नेताजी को समर्पित राष्ट्रीय स्मारक के मॉडल का भी अनावरण करेंगे प्रधानमंत्री।

बताए आपको अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की स्मृति का सम्मान करने के लिए, 2018 में द्वीप की अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा रॉस द्वीप समूह का नाम बदलकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप रखा गया था।