Panama Paper Leak Case: ऐश्वर्या राय बच्चन को ED का समन, आखिर क्या है पूरा मामला…

फोटो- Google

बॉलीवुड के सबसे चर्चित अभिनेता अमिताभ बच्चन  के परिवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पनामा पेपर लीक  मामले में प्रवर्तन निदेशालय  ने बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को समन भेजा है।

ED ने फेमा के तहत ऐश्वर्या राय को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए दिल्ली मुख्यालय बुलाया था। लेकिन ऐश्वर्या पेश नहीं होंगी, तो अब ईडी नया नोटिस जारी करेगा।

क्या है पूरा मामला
अमिताभ बच्चन ने चार शेल कंपनी बनाई थी। यह चारों शिपिंग कंपनी थी। इसमें अभिषेक बच्चन को डायरेक्टर बनाया गया था। इस मामले में उनका बयान डेढ़ महीने पहले ही दर्ज किया जा चुका है। साल 2005 में ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड पर एक कंपनी में ऐश्वर्या राय बच्चन को डायरेक्टर बनाया गया था। ऐश्वर्या के माता, पिता और भाई को भी डायरेक्टर बनाया गया था। ऐश्वर्या बाद के सालों में शेयर होल्डर बन गई थी। साल 2008 में कंपनी बंद कर दी गई। आरोप है कि टैक्स बचाने के लिए यह शेल कंपनी बनाई गई।

अब सवाल यह कि एक्टिंग का पेशा रखने वाले बच्चन परिवार ने शिपिंग कंपनी क्यों बनाई? यह बच्चन परिवार ही बता सकता है। ED सूत्र इसे मनी लॉन्ड्रिंग का अनूठा उदाहरण मान रही है। पनामा पेपर लीक से खुलासा हुआ था और 930 सेल कंपनियों की जानकारी आई थी। ये 20 हजार करोड़ के टैक्स चोरी का मामला हो सकता है। ED ने PMLA के तहत मामला दर्ज किया है। विशेष SIT टीम में ED अधिकारी के अलावा अन्य एजेंसियों से जुड़े अधिकारी भी जांच का हिस्सा हैं।