Oscar 2023 Entry: भारत की ओर से ऑस्कर में भेजी गई गुजराती फिल्म ‘छेल्लो शो’

भारत की तरफ से फिल्म छेल्लो शो (द लास्ट शो) को ऑस्कर 2023 के लिए बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म केटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया है। ये एक गुजराती फिल्म है जिसे पान नलिन ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म की पूरी कहानी गांव के एक बच्चे पर बुनी गई है।

लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि ऑस्कर के लिए RRR या द कश्मीर फाइल्स को नॉमिनेट किया जाएगा, हालांकि ऐसा नहीं हुआ। अब फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 20 सितंबर को ऑस्कर 2023 के लिए भारत की तरफ से छेल्लो शो को भेजे जाने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है।

फिल्म छेल्लो शो के डायरेक्टर पान नलिन ने ट्वीट कर सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है। डायरेक्टर ने लिखा- ‘यह किसी सपने की तरह है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया और FFI जूरी मेंबर्स को धन्यवाद। छेल्लो शो पर विश्वास करने के लिए शुक्रिया। मैं अब फिर से सांस ले सकता हूं और सिनेमा पर विश्वास कर सकता हूं, जो लोगों को एंटरटेन और इंस्पायर करता है।