मोदी सरकार ने खोला ‘भारत रत्न’ का पिटारा, हर साल केवल 3 दिग्गजों को मिलने वाला भारत रत्न इस साल मिलेगा 5 लोगों को

मोदी सरकार ने खोला 'भारत रत्न' का पिटारा, हर साल केवल 3 दिग्गजों को मिलने वाला भारत रत्न इस साल मिलेगा 5 लोगों को

केंद्र सरकार ने साल 2024 की शुरुआत में ही कर्पूरी ठाकुर, लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व पीएम नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने का ऐलान किया है।

कुल मिलाकर अभी तक इस साल में 5 हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। भारत रत्न की घोषणा होते ही सोशल मीडिया पर बधाई देने का तांता लग गया।

लेकिन उन सभी बधाईयों और शुभकामनाओं के बीच कुछ लोग एक सवाल उठा रहे हैं कि साल में 5 लोगों को भारत रत्न कैसे मिला?

इसके साथ ही कई लोगों के मन में ये भी सवाल है कि एक साल में कितने लोगों को भारत रत्न से सम्मानित किया जा सकता है।

अगर आप भी इसी सवाल का जवाब खोज रहे हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि एक साल में कितने लोगों को भारत रत्न मिल सकता है।

आपको बता दें की हर साल 3 लोगों को दिया जाने वाला यह सम्मान इस बार 5 लोगों को दिया जा रहा है। 9 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री और किसान नेता चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव, डॉ. एमएस स्वामीनाथन का नाम भी इस सूची में शामिल किया गया है।

इनके नाम को मिला कर कुल 5 नाम हो गए हैं। साल 2023 में भारत रत्न नहीं दिए जाने के कारण इस साल यानी 2024 में पिछले साल का बैकलॉग क्लियर किया गया है।

दूसरे शब्दों में कहें तो पिछले साल किसी को यह सम्मान नहीं दिए जाने के कारण इस साल यह सम्मान दिया गया है। इसी कारण एक साल में अब तक 5 लोगों को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है।

वहीं आपको बता दें कि भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। इस पुरस्कार से सम्मानित व्यक्ति देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। ये पुरस्कार उन्हीं व्यक्तियों को दिया जाता है। जिनके फैसलों या कार्यों से देश का विकास हुआ हो।

बता दें कि देश का पहला भारत रत्न पुरस्कार 1954 में देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को दिया गया था। उसके बाद से ही देश के अन्य हस्तियों को इस सम्मान से सम्मानित किया गया।