OMICRON का कहर, रिकवरी हुआ डॉक्टर, फिर हुआ कोरोना पॉजिटिव

बेंगलुरु में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित डॉक्टर रिकवरी के बाद फिर से कोरोना पॉजिटिव हो गया है। बेंगलुरु में रहने वाला ये डॉक्टर भारत में ओमिक्रॉन के शुरुआती दो केसों में से एक था।

OMICRON का कहर, रिकवरी हुआ डॉक्टर, फिर हुआ कोरोना पॉजिटिव

 

बेंगलुरु में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित डॉक्टर रिकवरी के बाद फिर से कोरोना पॉजिटिव हो गया है। बेंगलुरु में रहने वाला ये डॉक्टर भारत में ओमिक्रॉन के शुरुआती दो केसों में से एक था। वहीं, दूसरा मरीज जो साउथ अफ्रीका का रहना वाला था और प्रशासन को बिना जानकारी दिए दुबई चला गया था, उसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

 

गुजराती मूल का दक्षिणी अफ्रीकी नागरिक संक्रमित होने के बाद क्वारंटीन किया गया था। बाद में वह प्रशासन को बिना बताए दुबई भाग गया। उधर, बेंगलुरु महानगरपालिका के अधिकारी ने बताया कि यह सच है कि डॉक्टर जो ओमिक्रॉन से संक्रमित था, वह फिर से कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि डॉक्टर आइसोलेशन में है और उसे अभी तक कोई लक्षण नहीं आए हैं। डॉक्टर कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुका है। इसके अलावा उसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री भी नहीं है।

 

होटल मैनेजमेंट और स्टाफ पर भी केस दर्जउधर, पुलिस ने दक्षिण अफ्रीकी नागरिक पर केस दर्ज कर लिया है, जो क्वारंटीन नियमों को तोड़कर दुबई भाग गया, इतना ही नहीं उस FIVE STAR HOTEL के मैनेजमेंट और स्टाफ पर भी मामला दर्ज किया गया है, जहां वह ठहरा था और उसे बिना स्वास्थ्य अधिकारियों के जानकारी दिए, होटल छोड़ने दिया गया। पुलिस के मुताबिक, इन लोगों पर कर्नाटक महामारी अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

कैसे दुबई भागा था शख्स?20 नवंबर को यह शख्स दक्षिण अफ्रीका से निगेटिव रिपोर्ट के साथ भारत पहुंचा था। इसके बाद बेंगलुरु एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग और टेस्ट किया गया। 20 नवंबर को उसने होटल में चेक इन किया। इसके बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आईओ। 22 नवंबर को मरीज का सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए लिया गया, मरीज ने 23 नवंबर को प्राइवेट लैब में टेस्ट कराया और उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। 27 नवंबर को होटल से चेक आउट किया और एयरपोर्ट के लिए कैब ली। इसी के बाद वे दुबई वापस भाग निकलने में कामयाब रहा।