OMG 2 Teaser Out: अक्षय की ‘ओह माय गॉड 2 का टीजर आउट

अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ का टीजर रिलीज हुआ। ये अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी के फैंस के लिए खुशखबरी है। बता दें अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ‘OMG 2’ का टीजर शेयर किया है। वहीं टीजर में नजर आई भोले और भक्त की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें आपको अमित राय के निर्देशन में बनी फिल्म OMG 2 अगले महीने 11 अगस्त को रिलीज होगी।