Olympic Neeraj Chopra को मिलेगा लॉरियस अवार्ड, Award पाने वाले तीसरे भारतीय…

ओलंपिक एथलेटिक्स स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को 2022 लॉरियस वर्ल्ड ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए 6 नामांकित व्यक्तियों में से 1 के रुप में चुना गया है।

ओलंपिक एथलेटिक्स स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को 2022 लॉरियस वर्ल्ड ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए 6 नामांकित व्यक्तियों में से 1 के रुप में चुना गया है। इसी के साथ अन्य नामांकित व्यक्तियों में एम्मा राडुकानु, डेनियल मेदवेदेव, पेड्रि, युलिमार रोजास, एरियन टिटमस भी शामिल हैं।

क्या है लॉरियस अवार्ड ?

लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स हर साल दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है। इसे पूरे साल खेल जगह में असाधारण प्रदर्शन कर उपलब्धियों को हासिल करने वाले खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित किया जाता है। इस अवार्ड की शुरुआत साल 1999 में लॉरियस स्पोर्ट फॉर गुड फाउंडेशन के संस्थापक डेमलर और रिकेमॉन्ट द्वारा की गई थी।

अवॉर्ड पाने वाले तीसरे भारतीय

नीरज चौपड़ा लॉरियस अवार्ड पाने वाले भारत की ओर से महज तीसरे खिलाड़ी है, इस से पहले भारत की ओर से पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को सम्मानित किया गया था और साल 2009 में सर्वप्रथम महिला पहलवान विनेश फोगाट को भी नामिनेशन मिला था।