Noida: सिक्योरिटी गार्ड के साथ बदसलूकी करने वाली महिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

यूपी के नोएडा में गार्ड से गाली गलौच करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक गाली गलौच करने वाली महिला का नाम भव्या रॉय है और वह पेशे से वकील है।

एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने भव्या रॉय को गिरफ्तार करने की पुष्टि की। पुलिस ने महिला के खिलाफ IPC की धारा 323, 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया है।

बता दें रविवार को नोएडा से एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक महिला सोसायटी का गेट देरी से खोले जाने के कारण एक गार्ड से बदतमीजी करती नजर आ रही थी। वीडियो करीब 2 मिनट से अधिक का है और इस वीडियो के सामने आने के बाद नोएडा पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।