Nobel Prize 2022: स्वीडन के स्वांते पैबो को मिला चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल

इस साल स्वीडिश वैज्ञानिक स्वांते पाबो को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें ये पुरस्कार साल 2022 के लिए विलुप्त हो चुके निएंडरथल मानव के जीनोम का सीक्वेंस तैयार करने के लिए” मिला है।

पाबो पैलियोजेनेटिक्स के संस्थापक में से एक रहे हैं। उन्होंने निएंडरथल मानव के जीनोम पर बड़े पैमान पर काम किया है। अपने अभूतपूर्व शोध के जरिए, स्वांते पाबो ने एक पूरी तरह से नया वैज्ञानिक अनुशासन, पेलोजेनोमिक्स की स्थापना की।

शुरुआती खोजों के बाद, उनके ग्रुप ने विलुप्त होमिनिन से कई अतिरिक्त जीनोम अनुक्रमों का एनालिसिस पूरा कर लिया है। पाबो की खोजों ने एक अनूठा संसाधन स्थापित किया है, जिसका इस्तेमाल वैज्ञानिक समुदाय द्वारा मानव विकास और प्रवास को बेहतर ढंग से समझने के लिए बड़े पैमाने पर किया जाता है।

नोबेल कमेटी के सचिव थॉमस पेर्लमैन ने स्टाकहोम,स्वीडन के कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट में सोमवार को विजेता की घोषणा की। इसके बाद अब मंगलवार को भौतिकी विज्ञान, बुधवार को रसायन विज्ञान और गुरुवार को साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी।