Nobel Peace Prize 2022: नोबेल शांति पुरस्कार 2022 की घोषणा, मानवाधिकार कार्यकर्ता एलेस बियालियात्स्की, रूसी मानवाधिकार संगठन और…

Nobel Peace Prize 2022: शांति के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा हो गई है। यह पुरस्कार मानवाधिकार कार्यकर्ता एलेस बियालियात्स्की, रूसी मानवाधिकार संगठन और यूक्रेन के मानवाधिकार संगठन को दिया गया है।

साल 2022 के शांति पुरस्कार बेलारूस की मानवाधिकार कार्यकर्ता को मिला है। रूस के मानवाधिकार संगठन, मेमोरियल और यूक्रेन के मानवाधिकार संगठन, सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज़ को दिया गया है।

शांति पुरस्कार विजेता अपने देश में सिविल सोसायटी का प्रतिनिधित्व करते हैं। कई सालों तक उन्होंने सत्ता की आलोचना करते हुए अधिकारों को बढ़ावा दिया और नागरिकों के मूलभूत अधिकार सुरक्षित किए।

इन्होंने युद्ध के अपराधों, मानवाधिकार उल्लंघनों और सत्ता के दुरुपयोग को सूचीबद्ध करने में अहम योगदान निभाया। एक साथ यह शांति और लोकतंत्र के लिए सिविल सोसायटी की महत्ता को दर्शाते हैं।