शायराना अंदाज में अजय चौटाला पर बरसे निशान सिंह

शायराना अंदाज में अजय चौटाला पर बरसे निशान सिंह

आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस नेता निशान सिंह ने जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला को लेकर बड़ा बयान दिया है। अजय चौटाला के एक बयान पर पलटवार करते हुए निशान सिंह ने कहा कि बड़े आदमी को शोभा नहीं देती छोटी बातें, इसलिए सोच समझकर बोलना चाहिए।

अजय चौटाल पर कसा तंज

निशान सिंह ने शायराना अंदाज में अजय चौटाला पर तंज कसते हुए कहा कि ‘खामोशी ही भली होती है यूं तो किस्से जनाब के हजारों हैं’। बता दें कि निशान सिंह पहले जेजेपी के प्रदेश अध्यक्ष थे। बाद में वे अपने पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

गौरतलब है कि निशान सिंह के कांग्रेस में जाने के बाद अजय चौटाला ने कहा था कि उन्हें जेजेपी में मान सम्मान मिलता था, अब कांग्रेस में उन्हें कुर्सी तक नहीं मिलती। चौटाला के इसी बयान पर निशान सिंह ने अब पलटवार किया है।