नेपाल के एवरेस्ट मैन ने 30वीं बार माउंट एवरेस्ट पर की चढ़ाई, कामी रीता शेरपा ने तोडा अपना ही रिकॉर्ड

नेपाल के मशहूर पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने 30वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इससे पहले उन्होंने इसी महीने में 12 मई को इतिहास रचते हुए 29वीं बार दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी।

नेपाल के एवरेस्ट मैन के नाम से मशहूर 54 वर्षीय कामी रीता शेरपा के इस नए इतिहास की जानकारी देते हुए नेपाल सरकार के एक अधिकारी ने उनको बधाई भी दी।

बता दें कि कामी रीता, सागरमाथा की सबसे ऊंची चोटी के 71 साल लंबे इतिहास में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर सबसे अधिक बार चढ़ने का रिकॉर्ड बनाने वाले पर्वतारोही है। उन्होंने पहली बार 1994 में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह किया था। उसके बाद उन्होंने हर साल सफल चढ़ाई की।