आईपीएल 2024 की तैयारियों में लगे एमएस धोनी, रांची में शुरू की ट्रेनिंग

आईपीएल 2024 की तैयारियों में लगे एमएस धोनी, रांची में शुरू की ट्रेनिंग

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान एमएस धोनी ने आईपीएल 2024 के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। उन्हें जेएससीए में नेट्स पर बल्लेबाजी करते देखा गया।

साल शुरू होते ही धोनी का ध्यान आईपीएल 2024 पर केंद्रित हो गया है। यह धोनी का आखिरी आईपीएल भी हो सकता है। ऐसे में इस साल सभी की निगाहें चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी पर होंगी।

आईपीएल 2024 की शुरुआत मैच में होने वाली है। सूत्रों के अनुसार आईपीएल में शुरुआत 22 मार्च से हो सकती है। इस सीजन एमएस धोनी बल्ले के साथ भी धमाल मचाना चाहेगें।

पूर्व भारतीय कप्तान को झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के नेट्स में बल्लेबाजी करते देखा गया। जो साफ़ दर्शाता है कि धोनी ने आईपीएल की तैयारी शुरू कर दी है।

धोनी का हो सकता है आखिरी आईपीएल

आईपीएल 2024 धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन भी हो सकता है। इसलिए धोनी इस सीजन को कप्तानी के साथ-साथ बल्ले के साथ भी यादगार बनाना चाहेगें।

जिसके लिए धोनी जिम में भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। धोनी की जिम में पसीना बहाते हुए भी तस्वीरें सामने आई हैं। एक तस्वीर में एमएस धोनी जिम में कार्डियो करते नजर आ रहे हैं।

धोनी ने पिछले साल बतौर कप्तान सीएसके को पांचवा आईपीएल खिताब जिताया था और इस साल भी धोनी वही कारनामा दोहराना चाहेगें। यह लगभग साफ़ ही है कि यह धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन है।

आईपीएल 2024 के लिए सीएसके की टीम

एमएस धोनी, डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, रवींद्र जडेजा, मिशेल सेंटनर, मोइन अली, शिवम दुबे, निशांत सिंधु, अजय मंडल, राजवर्धन हंगरगेकर, दीपक चाहर, महेश थीक्षाना, मुकेश चौधरी , प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिशेल, समीर रिज़वी, मुस्तफिजुर रहमान, अवनीश राव अरावली