MS Dhoni Birthday: MS Dhoni को तोहफा, Birthday से पहले फैंस ने बनाया कई फीट लंबा कट-आउट

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कल यानी 7 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन मनाएंगे। ऐसे में आपको बताए फैंस धोनी को अलग-अलग अंदाज में बधाई दे रहे है।

वहीं धोनी के 42वें जन्मदिन के अवसर की पूर्व संध्या पर हैदराबाद और आंध्र प्रदेश के नंदीगामा में धोनी के विशाल कट-आउट देखने को मिले। इस बार आंध्र प्रदेश में फैंस ने धोनी का सबसे बड़ा कटआउट लगाया है। इस कटआउट की लंबाई 77 फीट बताई जा रही है। हैदराबाद में कटआउट 52 फीट लंबा बनाया गया है जबकि नंदीगामा का कटआउट 77 फीट लंबा है।