MS Dhoni Birthday: 41 साल के हुए धोनी, लंदन में सेलिब्रेट किया Birthday, Video हुआ Viral

टीम इंडिया के सबसे बड़े क्रिकेटर, सबसे सफल कप्तानों में एक महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस बार अपने जन्मदिन पर धोनी लंदन में हैं। उन्होंने वहीं अपने परिवार संग बर्थडे का केक काटा।

लंदन में धोनी के 41वें जन्मदिन पर हुई केक कटिंग सेरेमनी का वीडियो उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने शेयर किया है। बता दें कि एमएस धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को हुआ था।

बता दे एमएस धोनी लिमिटेड ओवर क्रिकेट में आईसीसी की सारी ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के इकलौते कप्तान हैं। उन्होंने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीता, 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप को अपने नाम किया और 2013 में अकेली बची हुई आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी को भी भारत की कैबिनेट में सजा दिया।