2023 में भारत में Google पर चंद्रयान-3 और G20 के बारे में सर्वाधिक लोगों ने की खोजबीन

भारत के लिए 2023 एक ऐतिहासिक वर्ष रहा और देश कई मोर्चों पर वैश्विक केंद्र में रहा और देश ने कई महान उपलब्धियां हासिल की। गूगल के मुताबिक देश में लोगों ने चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) और जी20 (G20) के बारे में सबसे अधिक जानकारी खोजी।

गूगल द्वारा सोमवार को जारी ‘ईयर इन सर्च 2023’ ब्लॉग के अनुसार, इस वर्ष, लोगों ने मीम्स का आनंद लिया, स्व-देखभाल और प्रौद्योगिकी को अपनाया तथा स्थानीय व वैश्विक घटनाक्रम और बदलावों की जानकारी जुटाई।

गूगल (Google) ने अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘‘चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता ने समाचार जगत को सुर्खियां दीं, इस घटना के बारे में घरेलू से लेकर विश्व स्तर पर लोगों ने सर्च किया। भारत ने जी20 की अध्यक्षता के तहत इस सम्मेलन की मेजबानी की। गूगल पर देश के लोगों ने इसके बारे में भी काफी जानकारी खोजी।’’