जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान द्वारा दागे गए मोर्टार, BSF ने किए निष्क्रिय

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने हाल ही में जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा दागे गए मोर्टार के एक गोले का पता लगाने के बाद उसे निष्क्रिय कर दिया।

अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करके यह गोला दागा था। अधिकारियों के मुताबिक, मोर्टार के गोले को मंगलवार रात को खेतों में सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया गया।

पिछले बृहस्पतिवार देर रात से अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा अकारण की जा रही गोलाबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवान और एक महिला घायल हो गई।

बीते 10 दिनों में संघर्ष विराम उल्लंघन की यह तीसरी घटना है। इस घटना पर बीएसएफ जवानों ने पाकिस्तान रेंजर्स के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है