Morbi Cable Bridge Collapsed: पंजाब सीएम भगवंत मान ने गुजरात के मोरबी हादसे पर जताया दुख

गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर बना 143 साल पुराना केबल पुल रविवार शाम करीब छह बजे टूट गया। इस घटना पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गहरा दुख जताया है।

सीएम भगवंत मान ने ट्वीट के माध्यम से दुख जताते हुए कहा है कि गुजरात के मोरबी से एक दुखद खबर आ रही है, मोरबी में पुल टूटने से बड़ा हादसा हुआ है जिसमें कई लोगों के नदी में गिरने की खबर मिल रही है। भगवान के आगे प्रार्थना करता हैं कि सारे सुरक्षित हों और जल्द अपनों के बीच पहुंचे।