Mohali Test: दूसरे दिन का खेल खत्म, श्रीलंका का स्कोर 108-4, भारत से 466 रन पीछे

मोहाली टेस्ट में भारतीय टीम ने श्रीलंकाई टीम पर शिकंजा कस लिया है। मैच के दूसरे दिन शनिवार (पांच मार्च) को टीम इंडिया ने पहली पारी में 466 रन की बढ़त हासिल कर ली है। दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका ने चार विकेट पर 108 रन बना लिए हैं।

मोहाली टेस्ट में भारतीय टीम ने श्रीलंकाई टीम पर शिकंजा कस लिया है। मैच के दूसरे दिन शनिवार (पांच मार्च) को टीम इंडिया ने पहली पारी में 466 रन की बढ़त हासिल कर ली है। दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका ने चार विकेट पर 108 रन बना लिए हैं। पथुम निसांका 26 और चरित असालंका एक रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले भारतीय टीम ने पहली पारी में आठ विकेट पर 574 रन बनाए थे।

भारतीय टीम के लिए पहली पारी में रवींद्र जडेजा ने नाबाद 175 रनों की शानदार पारी खेली। रोहित शर्मा द्वारा पारी घोषित किए जाने के कारण वे अपना दोहरा शतक पूरा नहीं कर सके। जडेजा के करियर का यह दूसरा शतक है। उन्होंने 17 चौके और तीन छक्के लगाए। जडेजा के अलावा भारत के लिए ऋषभ पंत ने 96, रविचंद्रन अश्विन ने 61 और हनुमा विहारी ने 58 रन बनाए।