Mohali: Haryana CM Manohar Lal ने की पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल से मुलाकात

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को मोहाली में अस्पताल में जाकर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का हालचाल पूछा। मनोहर लाल ने बादल के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की और डॉक्टरों से उनकी सेहत की जानकारी ली।

बादल को 11 जून को पेट की समस्या के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर चुके हैं।

देश के वयोवृद्ध राजनेता प्रकाश सिंह बादल 5 बार पंजाब के सीएम रह चुके हैं। पंजाब के सबसे युवा सीएम का खिताब उनके ही नाम है। वह 18 साल 340 दिन तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर रहे हैं।

इसी साल फरवरी में हुए पंजाब विधानसभा के चुनाव में प्रकाश सिंह बादल आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट से हार गए थे।