सतलुज-यमुना लिंक नहर (SYL) मुद्दे पर हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों के बीच तीसरी बैठक कल शाम चंडीगढ़ में हुई थी।
चंडीगढ़ सेक्टर 17 स्थित होटल ताज में हो रही बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने की थी। बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल शामिल रहे।
इस मौके पर दोनों राज्यों के एजी के साथ-साथ दोनों राज्यों के मुख्य सचिव और सिंचाई विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।