MCD Elections 2022: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अपने परिवार संग डाला वोट और कहा कुछ ऐसा

दिल्ली नगर निगम (MCD) के लिए उच्च-दांव की लड़ाई अंतिम चरण में पहुंच गई है जहां दिल्ली के मतदाता नए वार्ड पार्षदों का चुनाव करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जहां आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली पर पूर्ण शासन स्थापित करने के लिए नागरिक निकाय का नियंत्रण हासिल करने की उम्मीद कर रही है, वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) अगले दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए एक आधार तैयार करने के लिए अधिकतम वार्ड जीतने की उम्मीद कर रही है। आपको बताए राजधानी के नगर निगम चुनाव में 250 वार्डों के लिए रविवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया था और मतदान शाम साढ़ पांच बजे तक चलेगा। दिल्ली में 250 वार्डों के लिए कुल 13,665 बूथ केंद, बनाए गए हैं, जहां पर आज मतदान चल रहा है।

आपको बताए इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिवार के साथ मतदान किया। वोट डालने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम दिल्ली से बेहद प्यार करते हैं, दिल्ली की जनता से अपील है कि वे मतदान करें। आप ऐसी पार्टी को वोट दें जो काम करती है, कट्टर ईमानदार पार्टी को वोट दें, भष्टाचारी को नहीं शरीफ को वोट दें। अगले पांच साल तक काम करके दिल्ली को चमकाना है।