MCD Elections 2022 के लिए अजय माकन, प्रवेश वर्मा समेत कई दिग्गजों ने किया मतदान

दिल्ली नगर निगम (MCD) के लिए उच्च-दांव की लड़ाई अंतिम चरण में पहुंच गई है जहां दिल्ली के मतदाता नए वार्ड पार्षदों का चुनाव करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जहां आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली पर पूर्ण शासन स्थापित करने के लिए नागरिक निकाय का नियंत्रण हासिल करने की उम्मीद कर रही है, वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) अगले दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए एक आधार तैयार करने के लिए अधिकतम वार्ड जीतने की उम्मीद कर रही है। आपको बताए राजधानी के नगर निगम चुनाव में 250 वार्डों के लिए रविवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया था और मतदान शाम साढ़ पांच बजे तक चलेगा। दिल्ली में 250 वार्डों के लिए कुल 13,665 बूथ केंद, बनाए गए हैं, जहां पर आज मतदान चल रहा है। आपको बताए आज को वोटिंग के बाद 7 दिसंबर को दिल्ली एमसीडी के नतीजे घोषित हो जाएंगे।

वहीं आपको बताए कांग्रेस नेता अजय माकन एमसीडी चुनाव के लिए वोट डालने के लिए राजौरी गार्डन के एक पोलिंग बूथ पर पहुंचे। दूसरी तरफ भाजपा सांसद परवेश वर्मा और उनकी पत्नी ने मटियाला गांव के एक मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला। वहीं भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कृष्णा नगर में मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने वेस्ट पटेल नगर में मतदान किया।