पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक में वित्त मंत्रालय द्वारा लिए गए कई बड़े फैसले

पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक में वित्त मंत्रालय द्वारा लिए गए कई बड़े फैसले

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि आज पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक में मान सरकार ने अहम फैसले लिए हैं। जिसमे मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना शुरू करने का फैसला लिया गया है।

गुरु पर्व से इसकी शुरुआत की जाएगी। जिसमे वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जायेगी। इसमें सरकार के 40 करोड़ रुपए खर्च होंगे। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के लिए एक सब कमेटी का गठन किया गया है,

जिसमे कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, कुलदीप सिंह धालीवाल और लालजीत भुल्लर शामिल है। इसके अलावा जंगी विधवाओं को मिलने वाली पेंशन बढ़ाकर 20 हजार करने का फैसला किया गया है।

अर्धसैनिक बलों के लिए भी लिया फैसला

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि जो सैनिक 76 से 100 प्रतिशत तक दिव्यांग है, उनकी EX ग्रेशिया राशि 20 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, 51 से 75 प्रतिशत दिव्यांग सैनिकों के लिएं EX ग्रेशिया राशि 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख, 25 प्रतिशत से 50 प्रतिशत दिव्यांग सैनिकों के लिए EX ग्रेशिया राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख तक करने का फैसला लिया है।

इसके अलावा व्यापारियों के लिए भी अहम फैसला लिया गया है। जब अरविंद केजरीवाल पंजाब में आए थे तब व्यापारियों ने काफी समस्याएं उन्हें बताई थी। जिसमे पंजाब सरकार ने वैट सहित अलग तरह के 1 करोड़ तक के बकाया टैक्स ओटीएस के तहत 50 प्रतिशत तक माफ करने का फैसला लिया है।

यह स्कीम 15 नवंबर से शुरू होकर 15 मार्च तक जारी रहेगी। इसके अलावा पटवारी और कानुगो के लिए कोई कॉमन कार्डर नहीं था। आज की कैबिनेट की बैठक में पटवारियों और कानूगो का कॉमन कार्डर बनाए जाने का फैसला लिया गया है।