रूस में बड़ा हादसा, कैफे में आग लगने से 15 लोगों की हुई मौत

रूस के कोस्त्रोमा शहर में एक कैफे में आग लगने से शनिवार को 15 लोगों की मौत हो गई। आपातकालीन अधिकारियों ने बताया कि कैफे में सुबह के वक्त एक विवाद के दौरान किसी ने फ्लेयर गन का इस्तेमाल किया, जिसके बाद आग लग गयी।

आग लगने के बाद बचाव काम शुरू किया गया. उन लोगों ने 250 लोगों को बाहर निकाला। कोस्त्रोमा उत्तरी मॉस्को से करीब 340 किलोमीटर दूर मौजूद है। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के दौरान कैफे की छत गिर गई।

उन्होंने कहा कि मामले की आपराधिक जांच शुरू कर दी गयी है और पुलिस फ्लेयर गन का इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक 5 लोगों को चोटें आई हैं। उनको अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।