Mainpuri By-election Result: मैनपुरी में डिंपल यादव 1,00,000 से ज्यादा वोटों से आगे

यूपी की तीनों सीटों मैनपुरी लोकसभा और रामपुर, खतौली विधानसभा में सपा गठबंधन आगे चल रहा है। सपा को यहां बड़ी बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है. अभी ये आंकड़े नतीजों में तब्दील होंगे या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा।

आपको बताए देश के 5 राज्यों की 6 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव की काउंटिंग जारी है। UP की मैनपुरी लोकसभा सीट में डिंपल यादव कई हजार वोटों से आगे चल रही हैं। यहां भाजपा के कैंडिडेट रघुराज शाक्य उनके सामने हैं। वहीं, आजम खान के गढ़ रामपुर में भाजपा को सपा टक्कर दे रही है। यहां सपा के आसिम रजा आगे चल रहे हैं। खतौली में शुरूआती रुझान में बीजेपी आगे चल रही थी, लेकिन अब दूसरे नंबर पर आ गई है।