महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने अयोध्या के लिए विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने अयोध्या के लिए विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने सोमवार को राम भक्तों को लेकर अयोध्या जाने वाली एक विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने श्रद्धालुओं के लिए इस विशेष ट्रेन यात्रा की व्यवस्था की थी। श्रद्धालु अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करेंगे।

वरिष्ठ भाजपा नेता फडणवीस ने कहा कि राम भक्तों का उत्साह बढ़ता रहेगा। ट्रेन में सवार लोग भाग्यशाली हैं और वे अयोध्या की यात्रा को लेकर काफी उत्साहित हैं।

अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी को हुआ था। जिसके बाद से लाखों की संख्या में श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर चुके हैं।